'माया ने किया 14,000 करोड़ का दुरुपयोग'

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मायावती ने सत्ता में आने के बाद से अब तक करीब 14,000 करोड़ रुपये स्मारकों, मूर्तियों और पार्को में खर्च किया है, जिनका विकास की दृष्टि से कोई महत्व नहीं है।
पढ़ें- मुलायम बोलें सीटियां बजेंगी सदन में
सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं हमें पता चला है कि स्मारकों और मूर्तियों पर बसपा प्रमुख ने अभी करीब 11,000 करोड़ रुपये और खर्च करने का लक्ष्य बनाया है। प्रवक्ता ने कहा कि स्मारकों और पार्को के निर्माण में शामिल सरकार के प्रमुख छह विभागों में एक निर्माण निगम ने कांशीराम और अंबेडकर के स्मारकों पर अकेले जुलाई 2007 से अगस्त 2009 के बीच 4436.46 करोड़ रुपये व्यय किए हैं।
सिंह ने कहा कि आश्चर्य है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आगामी 19 अप्रैल को नई दिल्ली में मायावती सरकार के सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के खिलाफ जंतर मंतर में धरना देगी।












Click it and Unblock the Notifications