आईएमएफ को भारत की विकास दर 8 प्रतिशत होने का अनुमान
वाशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को एक अनुमान के तहत कहा है कि वर्ष 2010-11 में भारत की आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2009-10 के 6.75 प्रतिशत के मुकाबले बढ़ कर आठ प्रतिशत हो जाएगी।
आईएमएफ ने हालांकि बुधवार को जारी हुए अपने ताजा आर्कटिक-4 मशविरा पत्र में भारत को उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ते राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने की आवश्यकता के प्रति सचेत भी किया है।
आईएमएफ की ओर से कहा गया है, "भारत का दीर्घकालिक भविष्य मजबूत बना हुआ है और निजी क्षेत्र की बैलेंस शीट अच्छा है। लिहाजा हम उम्मीद करते हैं कि 2010-11 में विकास दर अनुमान के मुताबिक होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications