बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने का प्रयास जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को मलवासा गांव के निवासी वीरेंद्र राजपूत का छह वर्षीय पुत्र खेत में खेलते समय 400 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। वह लगभग 50 फुट की गहराई पर जाकर फंस गया। सूरज के बोर में गिरने की खबर मिलते ही कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी और पुलिस अधीक्षक मयंक जैन मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने के बाद सीसी कैमरा लगाकर बच्चे की हरकतों को देखा गया और उससे बातचीत की गई। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के अनुसार बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए नली डाली गई है। उन्होंने बताया कि बच्चा रात 10 बजे के बाद से कोई हरकत नहीं कर रहा है।
बच्चा रात में लगभग 50 फुट की गहराई पर फंसा था, अब वह 10 फुट नीचे खिसक कर लगभग 60 फुट की गहराई पर पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications