सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 16,500 करोड़ रुपये डालेगी सरकार

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को वित्तीय मजबूती देने के लिए सरकार ने अप्रैल अंत तक इनमें 16,500 करोड़ रुपये डालने का निर्णय लिया है।

भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य संगठन (फिक्की) के एक कार्यक्रम के दौरान वित्तीय मामलों के सचिव आर. गोपालन ने कहा, "मार्च अंत तक हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के ऋण प्रवाह का आकलन करेंगे। इसके बाद हम इनमें करीब 16,500 करोड़ रुपये डालेंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक बैंकों के कारोबार के आधार पर उनमें पैसा डाला जाएगा।

इससे पहले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट भाषण के दौरान घोषणा की थी कि इस वित्त वर्ष की समाप्ति तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अतिरिक्त 1,200 करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे।

उन्होंने इस मद में 2010-11 के लिए 16,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वर्ष 2008-09 के दौरान सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 1900 करोड़ रुपये डाले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+