इराकी संसद के लिए कांटे का संघर्ष बरकरार
बगदाद, 14 मार्च (आईएएनएस)। इराकी चुनाव परिणामों की रविवार को हुई नई घोषणाओं के बाद यह बात सामने आई है कि संसद के लिए कांटे का संघर्ष बना हुआ है। प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी का गठबंधन दक्षिणी प्रांत बसरा में आगे है तो वहीं उनका शीर्ष प्रतिद्वंद्वी गठबंधन पश्चिमी प्रांत अल-अनबरा में आगे बना हुआ है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यदि पिछले सप्ताह हुए संसदीय चुनावों के लिए अब तक घोषित प्रारंभिक परिणामों की स्थिति इसी महीने बाद में आने वाले अंतिम परिणामों की घोषणा तक बरकरार रही तो वोट भौगोलिक आधार पर विभाजित हो सकते हैं। अल-मालिकी का स्टेट ऑफ ला गठबंधन दक्षिण में विजयी होगा तो पूर्व प्रधानमंत्री अयाद अलावी का गठबंधन इराकी लिस्ट उत्तर में विजयी होगा।
निर्वाचन आयोग के न्यायाधीश कासिम अल-अबौदी ने रविवार को घोषणा की कि अल मालिकी का गठबंधन शिया बाहुल्य दक्षिणी प्रांत बसरा में और पूर्व प्रधानमंत्री अयाद अलावी का इराकी लिस्ट सुन्नी बाहुल्य पश्चिमी प्रांत अल-अनबर में आगे बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications