थाईलैंड में सरकार भंग करने के लिए प्रदर्शन की तैयारी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'रेड शर्ट' कहे जाने वाले यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी एगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीआई) ने मौजूदा सरकार को हटाने और पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की वापसी का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सप्ताहांत में 100,000 से अधिक लोगों को एकजुट किया।

यूडीडी के नेताओं ने रविवार को बैंकाक में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सरकार को 24 घंटे के भीतर इस्तीफा देने, संसद को भंग करने और नए चुनाव कराने की चेतावनी दी।

अभिसित ने रविवार रात को यूडीडी की मांग को अस्वीकार कर दिया और कहा कि इस समय चुनाव कराने से कोई मुद्दा हल नहीं होगा।

इसके बाद सुबह 9.00 बजे रेड शर्ट सदस्य करीब 2,000 वाहनों में सवार होकर बैंकाक के बांग खेन जिले में स्थित 11वीं इंफैंट्री रेजिमेंट के मुख्यालय की ओर रवाना हुए। अभिसित और सुरक्षा से देश के अन्य अधिकारियों जैसे सेनाध्यक्ष जनरल अनुपोंग पोचिंदा के वहां पर होने का अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+