अपने कई अधिकार छोड़ेंगे जरदारी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने सूत्रों के हवाले से कहा है, "जरदारी पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान अधिग्रहित किए गए अधिकारों को छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं।"
इस मामलों से संबंधित संवैधानिक सुधारों के लिए संसदीय समिति की रिपोर्ट इसी सप्ताह नेशनल एसेंबली में पेश की जा सकती है।
ज्ञात हो कि मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रमुख कार्यकारी अधिकारों को प्रधानमंत्री कार्यालय से राष्ट्रपति भवन स्थानांतरित कर दिया था। इसके लिए उन्होंने 2002 में 17वां संविधान संशोधन किया था। समिति ने इस संशोधन को रद्द करने की सिफारिश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications