लाहौर धमाकों में मरने वालों की संख्या 40 हुई

घायलों को लाहौर के सर्विसेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बचाव दल को मौके पर रवाना कर दिया गया है लेकिन दोपहर के समय भारी यातायात होने के चलते उन्हें दिक्कत हुई। सेना के जवानों ने घटनास्थल को घेर लिया है और वहां मीडिया को भी जाने से रोका जा रहा है।
इस हफ्ते लाहौर में दूसरी बार विस्फोट हुआ है। इससे पहले माडल टाउन इलाके में संघीय जांच एजेंसी की इमारत पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 14 लोग मारे गए थे। पंजाब सूबे के कानून मंत्री राना सनाउल्लाह ने स्थानीय समाचार चैनल 'समा न्यूज' से कहा कि शहर के अन्य इलाकों की तुलना में छावनी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी रहती है इसलिए इस विस्फोट का कारण सुरक्षा में चूक नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति और हर कार की जांच नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करने पर जनजीवन ठप्प हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications