वायुसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन (लीड-1)
न्यायमूर्ति एस.के.कौल और न्यायमूर्ति एम.पी.गर्ग की खंडपीठ ने आदेश दिया कि उन सभी शार्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जाए, जिन्होंने इस संबंध में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और जो सेवानिवृत हो चुकी हैं।
खंडपीठ ने 32 पृष्ठों के अपने आदेश में सरकार को निर्देश दिया है कि याचिका दायर करने वाली और इस दौरान सेवानिवृत होने वाली अधिकारियों को बहाल किया जाए।
वायुसेना ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का अध्ययन करेगी। स्थायी कमीशन के लिए लगभग 60 महिला अधिकारियों ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। महिला अधिकारियों की वकील रेखा पाली ने कहा कि यह महिला अधिकारियों की एक बड़ी जीत है।
विंग कमांडर रेखा अग्रवाल ने न्यायालय के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं काफी खुश हूं। मैं फिर से काम पर जाऊंगी और राष्ट्र की सेवा करूंगी।"
मेजर सीमा सिंह ने कहा, "तीन वर्ष की लड़ाई रंग लाई। न्यायालय ने सेना में महिला अधिकारियों के साथ होने वाली असमानता को आखिर समझ लिया है। "
उल्लेखनीय है कि शार्ट सर्विस कमीशन के तहत अधिकारी अधिकतम 14 वर्ष तक सेवा दे सकते हैं, जबकि स्थायी कमीशन पाने वाले अधिकारी पद के आधार पर 60 वर्ष की उम्र तक सेवा दे सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications