पति ने दांतों से काटी पत्नी की नाक, सास ने भी दामाद की बहन को बनाया 'शूर्पणखा', 4 साल की शादी का खौफनाक रूप
UP, Lakhimpur Kheri Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक दांतों तले काट दी। खून से लथपथ बेटी ने करीब 2 किलोमीटर मायके फोन करके मां को ससुराल बुलाया। गुस्साई सास दामाद के घर पहुंची और बेटी कटी नाक देखकर रौद्र रूप में आ गई। जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच, दामाद की बहन बीच-बचाव करने आई।
तभी सास ने दामाद की बहन को पकड़कर उसकी नाक दांत से चबा डाली। चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मामला थाने तक जा पहुंचा। आइए विस्तार से जानते हैं कि किस बात को लेकर पति ने पत्नी की नाक काटी?

Husband Bites Wife Nose With Teeth: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने काटी नाक
मामला लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी श्रवण कश्यप की शादी चचरापुरवा गांव निवासी बनवारी लाल की बेटी प्रीति (30) से हुई थी। शादी को 4 साल बीत गए। श्रवण और प्रीति की कोई औलाद नहीं है। परिजनों के मुताबिक, प्रीति की चचेरी बहन की शादी का कार्यक्रम था। ऐसे में प्रीति ने मायके जाने की बात कही। लेकिन, पति श्रवण ने साफ इनकार कर दिया। दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में पति ने पत्नी की नाक दांत से काट दी।
सास ने लिया 'नाक के बदले नाक' का बदला
वहीं, खून से लथपथ प्रीति ने अपने मायके को फोन करके, मां को रोते हुए, दर्द में चीखकर पूरी बात बताई। गुस्से में आग बबूला मायके वाले श्रवण के घर आ धमके। जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। इसी बीच, प्रीति की मां ने उसकी 18 साल की ननद की नाक दांत से चबा ली। नाके के बदले नाक का बदला लिया। प्रीति की मां ने अपने ही दामाद की बहन को 'शूर्पणखा' बना दिया। अब दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या कहती है पुलिस?
थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है। दोनों महिलाओं का इलाज जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Click it and Unblock the Notifications
