मरने के लिए तैयार मणिपुर की 'लौह महिला'
सत्याग्रही शर्मिला फिर हिरासत में
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मंगलवार को कैद की अवधि समाप्त होने के बाद उसे रिहा किया गया और आमरण अनशन जारी रखने के कारण उसे बुधवार रात फिर गिरफ्तार किया गया।" शर्मिला ने इम्फाल के बाहरी इलाके में स्थित अपने गांव मालोम के पास स्थित एक बस स्टेशन पर सेना द्वारा 10 लोगों की कथित हत्या देखने के बाद दो नवंबर 2000 को आमरण अनशन शुरू किया था।
फर्जी मुठभेड़ से इंफाल में हिंसा, कर्फ्यू
शर्मिला विवादास्पद सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) कानून (एएफएसपीए) को समाप्त किए जाने के लिए अभियान चला रही है। यह कानून सेना को बिना वारंट के लोगों को गिरफ्तार करने और मौके पर ही गोली मारने के अधिकार देता है। शर्मिला ने कहा, "मैं अपना अनशन नहीं तोड़ने जा रही और एक उद्देश्य के लिए मरने को तैयार हूं, जिसे मैं न्यायसंगत और सही समझती हूं।" शर्मिला के प्रति समर्थन प्रकट करने के लिए कई महिला अधिकार संगठनों ने इम्फाल के जे.एन. अस्पताल के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications