फर्जी मुठभेड़ से इंफाल में हिंसा, कर्फ्यू

हिंसक प्रदर्शनों के बाद मंगलवार शाम को इंफाल में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ते जाम करने, टायर जलाने और मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कई घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगाया गया।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
क्रुद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया और हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण परंतु नियंत्रण में है। कर्फ्यू का उल्लंघन रोकने के लिए देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications