सत्याग्रही शर्मिला फिर हिरासत में

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले आठ सालों से उपवास कर रही इरोम शर्मिला को पुलिस ने रिहा करने के एक दिन बाद ही फिर से गिरफ़्तार कर लिया है.पिछले शनिवार को शर्मिला को राज्य की राजधानी इम्फाल के एक अस्पताल से रिहा किया गया था. लेकिन शर्मिला ने फिर से उपवास करने की घोषणा कर दी और सोमवार को उन्हें फिर से गिरफ़्तार कर लिया गया.
इरोम शर्मिला उस क़ानून को रद्द करने की मांग कर रही हैं जो विद्रोही गतिविधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में लगे सुरक्षाबलों को असीमित अधिकार देता है. आठ साल से उपवास कर रही शर्मिला को जीवित रखने के लिए पुलिस नाक के ज़रिए द्रव पदार्थ के रुप में भोजन देती है.
सरकार कहती है कि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इस क़ानून की ज़रूरत है.लेकिन नागरिक अधिकार संगठनों का कहना है कि सुरक्षाबल मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन करते हैं.शर्मिला ने ऐसी ही एक घटना के बाद से उपवास शुरु किया था.
उनके भाई इरोम सिंहजीत सिंह बताते हैं कि नवंबर, 2000 में असम राइफ़ल्स के जवानों ने मणिपुर के 10 जवानों को कथित रुप से मार दिया था.इसके बाद ही शर्मिला ने उपवास शुरु कर दिया


Click it and Unblock the Notifications