लावारिस विस्फोटक ने ली 3 बच्चों की जान
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जंगलों में मंगलवार को तीन स्कूली बच्चों के शव पाए गए। पुलिस के अनुसार संभवत: लावारिस विस्फोटक की वजह से इन बच्चों की मौत हुई। मंगलवार शाम को अभिभावकों ने स्कूल से बच्चों के नहीं लौटने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।
शिमला में पानी हुआ दूषित
पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार फुलजेला ने आईएएनएस को फोन से बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे सेना के फायरिंग रेंज से लगे जंगल में 10 से 12 वर्ष उम्र की तीन बच्चों के शव पाए गए। संभवत: सेना के लावारिस मोर्टार गोलों में विस्फोट से इनकी मौत हुई होगी।
उन्होंने कहा कि मारे गए तीनों छात्र शाहिल, राहुल और चंदन मैटुर इलाके के कोहला गांव के हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार लगता है कि बच्चे खेलते हुए कुछ लावारिस विस्फोटकों के संपर्क में आ गए। घटनास्थल से कुछ अन्य गोले भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का एक बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications