शिमला में पानी हुआ दूषित

रक्त नमूने को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजा गया था और उसका परिणाम शुक्रवार को आया। सारे मरीज शिमला के आस-पास के इलाकों के रहने वाले हैं।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सोनम नेगी ने बताया, "शनिवार सुबह पीलिया से प्रभावित इलाकों से फिर से पानी के नमूने इकट्ठा किए गए। जबसे 'हैपेटाइटिस ई' के वायरस पीने वाले पानी में मिले हैं तबसे हम लोगों को इस बीमारी से बचाव के उपाय के बारे में बता रहे हैं।" उन्होंने बताया कि दूषित पानी की जानकारी लगभग एक महीना पहले ही थी और पानी को अब साफ किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी विनोद मेहता ने बताया कि यह बीमारी अब नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि 60 मरीज मुख्यतौर पर शिमला के खालीनी, पंथघाटी, विकास नगर और कसुम्पति इलाके के हैं।












Click it and Unblock the Notifications