कांग्रेस की आलोचना झेल रहे मंत्री के पक्ष में उतरे रमन सिंह
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के आरोप पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं।
कांग्रेस द्वारा बुधवार को इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाए जाने के कुछ मिनट बाद साहू मुख्यमंत्री से मिले थे।
इसके बाद उन्होंने गुरुवार को राज्यपाल शेखर दत्त से भी मुलाकात करके अपने पर लगे आरोपों के संबंध में सफाई दी थी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जनवरी 2008 में नक्सलियों के हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार रायपुर के एक लेखक प्रफुल्ल झा के साथ मंत्री के संबंधों का आरोप लगाते हुए साहू की किताब की प्रतियां बांटीं थी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि साहू की किताब 'अकाल एवं छत्तीसगढ़ : यात्रा और संभावना' पहली बार 2001 में प्रकाशित हुई थी जिसमें प्रफुल्ल झा का लेख था और जब यह किताब 2008 में दोबारा प्रकाशित हुई तो भी यही लेख दोबारा शामिल किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications