सोनिया गांधी ने अपनाया अड़ियल रवैया
नहीं पिघलेगी सरकार
पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि पर विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी जरा भी प्रभावित नहीं हैं। सोनिया गांधी ने साफ संकेत दिए की कांग्रेस सरकार की ओर से कीमतें वापस लेने की बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं है। महंगाई से त्रस्त जनता के सामने सरकार की बेचारगी दर्शाते हुए सोनिया बोलीं कि सरकार को अपनी जिम्मेदारियों निभाने के लिए संसाधनों की जरूरत है।
प्रणब को मिली शाबाशी
अपने सांसदों को हौसला देते हुए सोनिया वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की पीठ थपथपाना भी नहीं भूलीं। आम बजट पेश करते समय मुखर्जी के दिखाए तेवरों से पूरी तरह सहमत सोनिया गांधी ने जाहिर कर दिया कि विपक्ष चाहे जितने पैंतरे आजमा ले लेकिन कांग्रेस अपने फैसले से पीछे नहीं हटने वाली।
साथ ही सोनिया ने कहा कि महंगाई नियंत्रित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लेकिन महंगाई नियंत्रित करने की गेंद को उन्होने रा्ज्य सरकारों के पाले में डाल दिया। उन्होंने कहा, "खाद्य महंगाई संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा आर्थिक विकास की उच्च दर प्राप्त करने की राह में बाधा पैदा कर रही है। यह विकास दर कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संसाधन जुटाने के लिए जरूरी है।" उन्होंने खाद्य सुरक्षा विधेयक को संप्रग सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया।













Click it and Unblock the Notifications