राज्यसभा दोपहर तक स्थगित
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्य इस मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विपक्ष ने किया बजट भाषण से वॉकआउट
राज्यसभा में जैसे ही प्रश्नकाल आरंभ हुआ वैसे ही भाजपा सदस्य सदन में पार्टी के उपनेता एस. एस. अहलूवालिया और नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में अपने स्थान पर खड़े हो गए और कीमतें वापस लेने की मांग करने लगे।
सभापति हामिद अंसारी द्वारा प्रश्नकाल चलने देने की बार-बार की गई अपील को सदस्यों द्वारा अनसुना कर देने के बाद उन्होंने दोपहर 12 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications