दिल्ली: फुटबाल महासंघ का ऑफिस लुटा
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के दिल्ली स्थित दफ्तर में मंगलवार सुबह डकैती की खबर है। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में स्थित एआईएफएफ के दफ्तर में चार सशस्त्र बदमाश एलसीडी टेलीविजन सेट, कम्पयूटर और एक मारुति वैन उड़ा ले गए।
हॉकी विश्व कप: शिवेंद्र की सजा घटी
पुलिस का कहना है कि चार नकाबपोश लुटेरे जबरन द्वारका स्थित एआईएफएफ की तीन मंजिली इमारत में मंगलवार तड़के 2 बजे घुस आए और इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में स्थानीय लोग शामिल हो सकते हैं।
एआईएफएफ के प्रशासनिक अधिकारी कानन मेहता ने बताया, "लुटेरों ने दो सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना रखा था। उन्होंने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। लुटेरे एलसीडी टीवी सेट, कुछ कम्पयूटर, आग बुझाने वाले संयंत्र और एक मारुति वैन अपने साथ ले गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications