जापान और न्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी

जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि रविवार को स्थानीय समयानुसार अगले कुछ घंटों में उत्तरी द्वीप इलाकों में सुनामी की तीन मीटर ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। संभावना जताई गई है कि जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो और इजू-ओगासवारा के क्षेत्रों में दोपहर एक बजे के करीब सुनामी आ सकती है।
चिली में आए भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में भी सुनामी को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। न्यूजीलैंड के मुख्य द्वीप से करीब 700 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में चैटमैन द्वीप तक रविवार सुबह सुनामी की 0.5 मीटर ऊंची लहरें पहुंची।
राष्ट्रीय सकंट प्रबंधन केंद्र ने कहा कि पूरे प्रशांत में 800 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सुनामी लहरें चल रही हैं और इससे न्यूजीलैंड तट पर एक मीटर ऊंची लहरें पैदा होने की आशंका है। तटीय इलाके के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है।
पुलिस ने गिब्सबोर्न शहर और उत्तरी द्वीप ईस्ट कोप के छोटे समुदायों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार क्राइस्टचर्च के समीप निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने घरों को छोड़कर ऊपरी इलाकों में जाना शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications