भूकंप के झटकों से कश्मीर सहित पाकिस्तान दहला
श्रीनगर। कश्मीर में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। भूकंप से जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
कश्मीर के साथ-साथ पाकिस्तान के कई इलाकों में भी भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और उसके आसपास के इलाकों यह भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
कश्मीर में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी आमिर अली ने बताया "घाटी में रविवार तड़के 4.51 बजे 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।"
भूकंप का केंद्र हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला था। अली ने कहा कि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति इस कारण नहीं हुई क्योंकि आपदा का केंद्र समुद्र तल से 93 किलोमीटर नीचे था।













Click it and Unblock the Notifications