भाजपा बोली ये सिर्फ पूंजीपतियों का बजट

कांग्रेस के प्रदेश मंत्री राजा पटैरिया का कहना है कि यह बजट आम आदमी को राहत देने वाला है। आयकर की सीमा बढाने से मध्यम वर्ग को लाभ होगा, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा पर इस बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में इजाफे की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार है।
पढ़ें-आम बजट 2010 के मुख्य अंश
वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिसौदिया ने बजट को गरीब विरोधी और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट ने एक बात साफ कर दी है कि सरकार ने इसे पूंजीपतियों के इशारे पर तैयार किया है। यह बजट महंगाई और बढाने वाला होगा।
पेट्रोलियम एसोसिएशन के महासचिव नकुल शर्मा का कहना है कि यह बजट संतुलित है मगर पेट्रोलियम पदार्थ पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क बढाने से दाम बढेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications