बांग्लादेश में प्रदर्शन, 19 घायल
'हिफाजते इस्लाम बांग्लादेश' नामक संगठन के सदस्य शेख हसीना सरकार की धर्म आधारित राजनीति की नीति के खिलाफ बुधवार को रैली आयोजित करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद ही झड़प शुरू हुई।
इस संगठन की स्थापना एक महीने पहले की गई थी। झड़प के दौरान छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों में मदरसों के शिक्षक और छात्र शामिल थे।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक चटगांव स्थित लालडिघी मैदान में प्रदर्शनकारी रैली आयोजित करना चाहते थे। बुधवार को यहां हजारों लोग इकट्ठा हुए थे।
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोली चलाई और लाठी चार्ज भी किया था। रैली स्थल से पुलिस ने लगभग 40 लोगों को हिरासत में लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications