महंगाई पर बहस को तैयार हुई भाजपा
लोकसभा में भाजपा के उप नेता गोपीनाथ मुंडे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'नियम 193 के अधीन हम चर्चा को तैयार हैं। सरकार दो कदम पीछे हटी है तो हम भी दो कदम पीछे हटे हैं। अब गुरुवार को महंगाई पर चर्चा होगी।'
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के समक्ष काम रोको प्रस्ताव दिया था। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। राज्यसभा भाजपा संसदीय दल के उप नेता एस. एस. अहलूवालिया ने मंगलवार को कहा था कि जब तक मत विभाजन के प्रावधानों के तहत दोनों सदनों में इस विषय पर बहस के लिए सरकार तैयार नहीं हो जाती तब तक विपक्ष सदन की कार्यवाही चलने नहीं देगा। मंगलवार को महंगाई के विषय पर भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया था और सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications