एम. एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता
एक अंग्रेजी समाचार पत्र 'द हिंदू' में गुरुवार को छपी तस्वीर में हुसैन को कतर की नागरिकता मिलने की पुष्टि की गई है। समाचार पत्र को हुसैन ने एक तस्वीर भेजी है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "आई द इंडियन ओरिजिन पेंटर, एम.एफ. हुसैन एट 95, हैव बीन ऑनर्ड बाय कतर नेशनैलिटी।"
समाचार पत्र के संपादक एन.राम ने लिखा है कि इस संबंध में हुसैन ने उन्हें सूचित किया है। रिपोर्ट के अनुसार हुसैन ने कतर की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया था बल्कि उन्हें इससे नवाजा गया।
हुसैन के परिवार के करीबी फोटोग्राफर राम रहमान ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "कतर के शाही शेख परिवार ने हुसैन को नागरिकता से नवाजा है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications