सिमी व इंडियन मुजाहिदीन ने पुणे विस्फोट की जिम्मेदारी ली : पुलिस
पुणे, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पुणे के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रतिबंधित स्टूडेट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) और इंडियन मुजाहिदीन ने पुणे की जर्मन बेकरी के बाहर 13 फरवरी को हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। विस्फोट में 16 व्यक्ति मारे गए थे।
सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्हें इससे संबंधित दो पत्र प्राप्त हुए हैं। ये पत्र संभवत: इन्हीं दोनों संगठनों से आए हैं, लेकिन उन्होंने उनके नामों का जिक्र नहीं किया।
इससे संबंधित एक घटनाक्रम में एक आतंक निरोधी अदालत ने विस्फोट स्थल के दृश्यों को प्रसारित करने के लिए इलेक्ट्रानिक मीडिया पर रोक लगाने का एक आदेश पारित कर दिया।
पुलिस के एक वकील ने अदालत से आग्रह किया था कि घटना स्थल के फुटेज का प्रसारण जांच को प्रभावित कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications