महंगाई पर चर्चा के लिए सहमति से लोकसभा अध्यक्ष खुश
बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में इस बात पर सहमति हुई कि महंगाई पर नियम 193 के अंतर्गत चर्चा होगी। इस नियम के तहत चर्चा के बाद मतदान का प्रावधान नहीं है और सरकार इसके लिए जोर दे रही थी। विपक्ष की मांग थी कि महंगाई के मुद्दे पर एक स्थगन प्रस्ताव लाया जाना चाहिए।
मीरा कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "महंगाई के मुद्दे पर सर्वदलीय सहमति से मैं बहुत खुश हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम लोग काफी अधिक प्रभावित हुए हैं।"
मीरा कुमार ने महंगाई के मुद्दे पर बुधवार को एक स्थगन प्रस्ताव की मांग को खारिज कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications