सीमा पर हेरोइन छो़ड़कर तस्कर फरार
अमृतसर। पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब अजनाला सेक्टर से गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने लगभग 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया।
बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि अजनाला सेक्टर में सुरक्षा बलों और सीमा पार से हुई गोलीबारी के दौरान संदिग्ध तस्कर लगभग 15 किलोग्राम हेरोइन छोड़कर फरार हो गए।
बीएसएफ के पंजाब सीमांत के उप महानिरीक्षक जागीर सिंह ने कहा, "गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई। डी.एस. पुरा चौकी के समीप से बीएसफ ने 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया।"
बीएसएफ अधिकारियों ने बिना सीम कार्ड का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। सिंह ने कहा कि अजनाला सेक्टर में काफी दिनों के बाद बीएसएफ ने भारी मात्रा में मादक पदार्थो की जब्ती की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications