मिलिबैंड के तमिलों को संबोधित करने पर श्रीलंका ने विरोध जताया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार श्रीलंका के विदेश मंत्री रोहिता बोगोलागमा ने श्रीलंका में ब्रिटेन के उच्चायुक्त मार्क गूडिंग को बुलाकर लंदन में ग्लोबल तमिल फोरम को संबोधित करने के मिलिबैंड के निर्णय पर विरोध जताया।
बोगोलागमा ने कोलंबो में संवाददाताओं को बताया, "हमने अपना विरोध जताया क्योंकि संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से जुड़ा हुआ माना जाता है।"
पिछले वर्ष मई में लिट्टे को सैनिक रूप से पराजित कर दिया गया लेकिन सरकार का दावा है कि उससे जुड़े संगठन अब भी सक्रिय हैं।
फोरम की बुधवार को हुए वार्षिक सम्मेलन में पूरी दुनिया में फैले तमिल प्रवासियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications