दिल्ली में पारा चढ़ा
गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री अधिक था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि दर्ज की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications