नक्सलियों ने ट्रक चालक के सहायक की हत्या की, स्कूल उड़ाया (लीड-1)

रांची, 25 फरवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के गुमला जिले में गुरुवार सुबह नक्सलियों ने एक ट्रक चालक के सहायक को गोली मारने के बाद जला दिया और बाक्साइट से लदे तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना में बुधवार देर रात गिरीडीह जिले में नक्सलियों ने एक सरकारी स्कूल के भवन को उड़ा दिया।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, "नक्सलियों ने ट्रक चालक के सहायक को गोली मारने के बाद उसे आग लगा दी। नक्सलियों ने तीन ट्रकों में भी आग लगा दी।"

घटना रांची से करीब 145 किलोमीटर दूर गुमला जिले के विष्णुपुर-घाघरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमाराधालान गांव के पास हुई। बाक्साइट से लदे ट्रक हिंडाल्को फैक्टरी जा रहे थे। ट्रक चालक मौके से बच निकलने में सफल रहे।

एक नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

पीएलएफआई के एरिया कमांडर भूषण लाकरा ने मौके पर छोड़े गए पर्चो में कहा कि पीएलएफआई हिंडाल्को के साथ कुछ सार्वजनिक समस्याओं को हल करना चाहता है लेकिन हिंडाल्को इन मुद्दों को सुलझाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। यह घटना हिंडाल्को के उदासीन रवैये का परिणाम है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संभवत: हिंडाल्को से वसूली के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।

गुमला और लोहरदग्गा जिलों में नक्सलियों द्वारा बाक्साइट से लदे ट्रकों को आग लगाने की घटनाएं आम हैं।

वहीं, दूसरी घटना में बुधवार देर रात गिरीडीह जिले के कुर्को गांव में नक्सलियों ने एक सरकारी स्कूल को उड़ा दिया।

पिछले तीन सालों के दौरान 40 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को नक्सली विस्फोट में उड़ा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+