पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ बुधवार रात जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोलियां लगीं, जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
बरेसर थाना प्रभारी एम.पी.सिंह ने गुरुवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी सुरेश यादव उर्फ श्रीराम (30 वर्ष) अपने साथियों के साथ गाजीपुर में किसी व्यवसाई की हत्या करने जा रहा है। सलेमपुर गांव के पास भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उसकी घेराबंदी की गई। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद अपराधी सुरेश यादव ढेर हो गया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
सिंह के मुताबिक सुरेश के कब्जे से एक पिस्टल और पुलिस की लूटी गई सर्विस रिवाल्वर बरामद की गई। सुरेश पिछले कई वर्षो से भाड़े पर हत्याएं करता था। पुलिस के अनुसार के उसके खिलाफ पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में हत्या, अपहरण और लूट के 20 मामले दर्ज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications