महंगाई को लेकर केवल भाजपा ही गंभीर : राजनाथ
लखनऊ में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार(संप्रग) को आम गरीब जनता से कोई मतलब ही नहीं है। इसीलिए वह महंगाई को लेकर गंभीर नहीं है।
सिंह ने दावा किया कि एकमात्र भाजपा ही महंगाई को लेकर चिंतित है और इस मुद्दे को ईमानदारी से उठाकर आम आदमी की लड़ाई लड़ रही है और भविष्य में आगे लड़ती रहेगी। अन्य दल तो इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि संप्रग सरकार के घोटालों और गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई आई है। बिचौलियों और जमाखोरों के लिए केंद्र और राज्य की मायावती सरकार का राज किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री महंगाई की जिम्मेदारी लेने के बजाय इसका ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं।
पार्टी महासचिव विनय कटियार ने कहा कि बीते दो-चार सालों में देश की कितनी जनसंख्या बढ़ गई जो अचानक महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications