राणा के मामले की सुनवाई के लिए 29 मार्च की तिथि तय
शिकागो जिला न्यायालय में सुनवाई के समय राणा के पैरों में बेड़ियां पड़ी थीं। अमेरिकी अटार्नी पैट्रिक फिट्जेराल्ड इस मामले की सुनवाई में पहली बार उपस्थित हुए।
आगामी 29 मार्च को होने वाली सुनवाई आशिंक रूप से बंद दरवाजे के भीतर होगी। अभियोजन और बचाव पक्ष मामले से जुड़ी उपलब्ध सूचनाओं का परीक्षण करेंगे और यह निश्चित करेंगे कि मुकदमे के दौरान इनका उपयोग कैसे किया जा सकता है।
उधर मंगलवार को न्यायालय ने मुंबई हमले और डेनमार्क के एक अखबार पर हमले की साजिश में शामिल डेविड हेडली के मामले की सुनवाई को 23 मार्च तक स्थगित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications