पटना नगर निगम कार्यालय पर छापा, आयुक्त फरार
ब्यूरो के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के बाद जांच पड़ताल के दौरान ब्यूरो के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पीआरडीए और नगर निगम कार्यालय में भारी अनियमितता की शिकायत मिली थी।
ज्ञात हो कि यह छापेमारी बुधवार को प्रारंभ हुई थी। इसके बाद पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी क़े सेंथल कुमार फरार बताए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि क़े सेंथल का तबादला 23 फरवरी को ही कर दिया गया था। इस मामले की पुष्टि करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि पीआरडीए और निगम कार्यालय में नियम की अवहेलना करते हुए बड़े पैमाने पर आयुक्त द्वारा मॉल और अपार्टमेंटों का नक्शा पास करने की शिकायत मिली थी। इसके कारण कई स्थानों पर छापा मारा गया है।
ज्ञात हो कि क़े सेंथल कुमार पिछले वर्ष 20 फरवरी से पटना नगर निगम के आयुक्त पद पर कार्यरत थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications