ग्वालियर में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. एस. वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित बोस्टन कॉलेज के छात्रावास में रहने वाली बीबीए पाठ्यक्रम की छात्रा ज्योत्सना गुप्ता ने बुधवार-गुरुवार की रात दुपट्टे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्महत्या के कारण का पता चल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि रात तक ज्योत्सना ठीक ठाक थी मगर उसने आत्महत्या क्यों की है, यह उसकी साथी भी नहीं जान पा रही हैं। पुलिस के हाथ भी ऐसी कोई जानकारी नहीं लगी है जिससे आत्महत्या की वजह का पता चल सकें।
बोस्टन कॉलेज की एक अन्य छात्रा का भी शव कुछ दिन पूर्व फांसी के फंदे से लटका मिला था। वर्मा के अनुसार उस छात्रा ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications