बिहार में बजट पेश, पीतल के बर्तन होंगे करमुक्त (लीड-1)
वित्त मंत्री ने महंगाई को देखते हुए चीनी को वैटमुक्त करने और सूती, सिल्क के धागों तथा कांसा और पीतल के बर्तनों को करमुक्त करने का प्रावधान किया है।
मोदी ने उद्योग धंधे के लिए आने वाले कच्चे पदार्थो पर प्रवेश कर समाप्त करने का ऐलान किया तो बीड़ी मजदूरों को राहत देते हुए बीड़ी में प्रयुक्त होने वाले तम्बाकू से भी प्रवेश कर हटा दिया है। राज्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पत्थर खनन का पट्टा नहीं देने का प्रावधान किया गया है वहीं राज्य में गंगा की सफाई के लिए एक प्राधिकरण के गठन का निर्णय लिया गया है।
वर्ष 2010-11 में सिंचाई क्षेत्र पर जहां 2,022 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे वहीं सड़क निर्माण पर कुल 4,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। जल संसाधन के लिए 1,800 करोड़ रुपये तथा मानव संसाधान विभाग के लिए 8,220 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अगले वर्ष 20,000 तालाब बनाए जाएंगे तथा सड़कों को उच्च स्तरीय बनाया जाएगा।
सुशील कुमार मोदी के मुताबिक सरकार ने वज्रपात से मरने वालों को भी अनुदान देने तथा इसके लिए अगले वित्तीय वर्ष के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में बाढ़ प्रभावित जिलों में मोटरबोट और लाइफ जैकेट के लिए करीब 12़ 76 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मोदी ने केन्द्र सरकार से भी बिहार में प्रति व्यक्ति आय को राष्ट्रीय औसत तक लाने के लिए तीन लाख 80 करोड़ रुपये की मांग की है।
बजट में किसानों के लिए चार प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने के अलावे समाज कल्याण के लिए 1,852 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें आंगनबाडी के लिए 348 करोड़ रुपये, वृद्घावस्था पेंशन के लिए 545 करोड़ रुपये तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए करीब 61 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications