लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिसंक झड़प
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं की तरफ से पुलिस पर किए गए पथराव में पुलिस अधीक्षक (ट्रांस गोमती) परेश पांडे सहित कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोटिल होने की खबर है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले भाजपा के लगभग सभी केंद्रीय नेताओं को लखनऊ के गोमती नगर इलाके में झूलेलाल वाटिका में आयोजित राज्यव्यापी रैली को संबोधित करना था। उसके बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा विधान सभा का घेराव करने की योजना थी।
राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, विनय कटियार सहित तमाम केंद्रीय नेताओं के संबोधन के बाद रैली के समाप्त होते ही कार्यकर्ता और नेता विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे तो वहां मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications