भारत ने पाकिस्तान को तीन दस्तावेज सौंपे
निरुपमा राव ने पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ हुई तीन घंटे की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमने उन्हें तीन दस्तावेज सौंपे।"
राव ने कहा कि पहले दस्तावेज में 'मुंबई आतंकी हमलों से जुड़े कुछ लोगों' के बारे में सूचना है। दूसरा दस्तावेज हरकत-उल-जिहाद अल-इस्लामी के कमांडर के बारे में है, जिसने अपने हित के लिए विदेशी टीमों को हॉकी विश्व कप, इंडियन प्रीमियर लीग और राष्ट्रमंडल खेलों में भागीदारी से दूर रहने की चेतावनी दी थी।
तीसरा दस्तावेज उन भगोड़े भारतीय नागरिकों से जुड़ा है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे पाकिस्तान में हैं। राव ने कहा, "हमें इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications