बांग्लादेश में जातीय हिंसा जारी
बुधवार रात हिंसा में गोलाबाड़ी इलाके में सात तथा मोलापाड़ा और गंजपाड़ा इलाके में पांच घरों में आग लगा दी गई थी। बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने गुरुवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
चटगांव पहाड़ी इलाके में गत शनिवार से ही दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा जारी है। गत छह दिनों जारी हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 70 लोग घायल हुए हैं।
बांग्लादेश के गृह राज्य मंत्री शमशुल हक टुकू ने बुधवार को हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा किया। उन्होंने विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश पर देश में अशांति फैलाने के लिए 'षड्यंत्र रचने' का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications