बजट सत्र में अभी तक नहीं हो सका प्रश्नकाल
बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का अभिभाषण हुआ। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित रहा। गुरुवार को महंगाई के मुद्दे पर चर्चा होने की वजह से दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित कर दिया गया।
ज्ञात हो कि लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद मीरा कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में प्रश्नकाल सुचारू रूप से चलाए जाने पर जोर दिया था। गत वर्ष 30 नवम्बर को लोकसभा में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई थी जब सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका था। 34 सांसदों के नाम सवाल पूछने वालों की सूची में दर्ज थे लेकिन उस वक्त सदन में महज तीन ही सदस्य मौजूद थे।
इसके बाद दोनों सदनों की नियम समिति ने एक बैठक कर फैसला किया है कि यदि सवाल पूछने वाला कोई सदस्य अनुपस्थित भी रहता है तो उसके द्वारा उठाए गए सूचीबद्ध सवाल पर अन्य सदस्य चाहें तो सवाल पूछ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications