खाद्यान्न मुद्रास्फीति में मामूली गिरावट, 17.58 फीसदी हुई
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 52 सप्ताह पूर्व की स्थिति की तुलना में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि जारी है। समीक्षाधीन अवधि में आलू में 30.4 फीसदी, दाल में 35.74 फीसदी और फलों में 12.08 फीसदी की तेजी देखी गई।
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर जनवरी में 8.56 फीसदी और इससे पूर्व के माह के दौरान यह 7.31 फीसदी थी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस वित्त वर्ष के अंत तक वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 8.5 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।
कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 52 सप्ताह पूर्व की तुलना में आया बदलाव निम्न है:
दाल : 35.74 फीसदी
आलू : 30.4 फीसदी
सब्जी : 13.57 फीसदी
गेहूं : 14.93 फीसदी
चावल : 9.5 फीसदी
प्याज : 12.46 फीसदी
दूध : 14.16 फीसदी
फल : 12.08 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications