समग्र वार्ता की पाकिस्तान की इच्छा पर भारत ने कहा अभी नहीं
अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान बशीर के साथ बैठक के बाद विदेश सचिव निरूपमा राव ने पत्रकारों को बताया कि पाकिस्तानी शिष्टमंडल दोबारा समग्र वार्ता शुरू करना चाहता है।
राव ने कहा, "उन्होंने कहा हमें समग्र वार्ता दोबारा शुरू करना चाहिए। हमारी प्रतिक्रिया यह थी कि हम निश्चित तौर पर समग्र वार्ता और उसकी प्रासंगिकता की उपलब्धियों के महत्व को कम नहीं कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "लेकिन इसके लिए यह सही समय नहीं है क्योंकि हमें विश्वास और भरोसे के एक माहौल की आवश्यकता है।"
उन्होंने कहा कि यहां हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच उपयोगी और स्पष्ट विचार-विमर्श हुआ। दोनों प्रतिनिधिमंडलों के बीच अच्छा सामंजस्य था और दोनों पक्षों को इस वार्ता से फायदा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications