मुंबई हमलों की जांच में पाकिस्तान ने ठोस प्रयास नहीं किए : निरुपमा राव
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरुपमा राव ने गुरुवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान बशीर के साथ बातचीत के बाद कहा है कि मुंबई हमले की जांच और इसके षडयंत्रकारियों को दंडित करने के मामले में पाकिस्तान ने ठोस प्रयास नहीं किए हैं।
राव ने संवाददाताओं से कहा कि बातचीत में नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमलों को प्राथमिकता दी गई।
उन्होंने कहा कि पूरे षडयंत्र का खुलासा करने और दोषियों को सजा देने के मामले में पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications