इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा शुरू
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इजरायल के इतिहास में एक पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ यह पहला मुकदमा है।
ओलमर्ट ने अदालत में पत्रकारों से कहा, "आज आडम्बरपूर्ण बयानों और कृत्रिम विवरणों का अध्याय समाप्त हो गया।"
चौंसठ वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया है कि वह खुद को निर्दोष साबित कर सकेंगे।
ओलमर्ट और उनके पूर्व कार्यालय प्रबंधक पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, दस्तावेजों का मिथ्याकरण करने और आय की जानकारी न दे पाने का आरोप है।
भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर ओलमर्ट द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के 18 महीने बाद यह सुनवाई शुरू हुई है।
ओलमर्ट के इस्तीफे ने इजरायल को समयपूर्व चुनावों की ओर धकेला था। इन चुनावों में कट्टरपंथी लिकुड पार्टी की जीत हुई थी। पार्टी ने वर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में सरकार बनाई और ओलमर्ट की मध्यमार्गी पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications