जनवरी में 6 प्रमुख क्षेत्रों में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2010 में बिजली उत्पादन में 5.6 प्रतिशत, कच्चे तेल के उत्पादन में 9.7 प्रतिशत, पेट्रोलियम रिफाइनरी के उत्पादों में 3.8 प्रतिशत, कोयले के उत्पादन में छह प्रतिशत, सीमेंट के उत्पादन में 12.4 प्रतिशत और फिनिश्ड कार्बन इस्पात के उत्पादन में 16.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन क्षेत्रों का कुल योगदान 26.7 प्रतिशत है।
इन छह क्षेत्रों में दिसंबर 2008 के दौरान 2.2 प्रतिशत और अप्रैल-जनवरी 2008-09 के दौरान तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
अप्रैल-जनवरी 2009-10 के दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में 0.1 प्रतिशत और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
दूसरी ओर इसी अवधि में कोयला उत्पादन में 8.2 प्रतिशत, बिजली उत्पादन में 6.1 प्रतिशत, सीमेंट उत्पादन में 11.2 प्रतिशत और फिनिश्ड कार्बन इस्पात के उत्पादन में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications