सेंसेक्स में 2 अंकों की मामूली गिरावट (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 8.13 अंकों की वृद्धि के साथ 16,264.10 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16329.33 के ऊपरी और 16,167.13 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.40 अंक की वृद्धि के साथ 4,859.00 पर खुला। निफ्टी ने 4880.15 के ऊपरी और 4835.60 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट आई। मिडकैप 25.17 अंक गिरकर 6305.06 पर और स्मॉलकैप 14.03 अंक गिरकर 7,980.95 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के कुल 13 में से सात सेक्टरों में तेजी जबकि छह में गिरावट का रुख देखा गया। पूंजीगत वस्तु सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.27 फीसदी की तेजी आई जबकि तेल एवं गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.05 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1278 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1521 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 100 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलावा नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications