भारत ने पाकिस्तान से 26/11 के सूत्रधार हाफिज सईद को गिरफ्तार करने को कहा (लीड-2)

सूत्रों के अनुसार भारत ने मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राणा की भूमिका के बारे में भी जानकारी मांगी। ये दोनों इस समय अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) की हिरासत में हैं।

मुंबई पर आतंकवादी हमले के बाद पहली बार दोनों देशों के विदेश सचिवों की हैदराबाद हाउस में हुई औपचारिक मुलाकात के दौरान विदेश सचिव निरुपमा राव और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर की करीब डेढ़ घंटे की वार्ता में सीमा पार आतंकवाद प्रमुख मुद्दा रहा।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई जो करीब एक घंटे तक चली।

भारत ने जमात-उद-दावा के संस्थापक और मुंबई पर हमले के संदिग्ध आरोपी हाफिज सईद की ताजा कारगुजारियों का उल्लेख किया। इस महीने के शुरू में दोनों देशों के बीच वार्ता की घोषणा के बाद से उसने भारत के खिलाफ जहर उगलना तेज कर दिया है।

पाकिस्तान ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया। पाकिस्तान की एक अदालत ने मुंबई हमलों में शामिल होने के सबूतों को अपर्याप्त बताते हुए पिछले वर्ष सईद को रिहा कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार भारत की चिंता को वाजिब बताते हुए पाकिस्तान ने सईद के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया और कहा कि वह भी सईद को लेकर चिंतित है।

सूत्रों के अनुसार हाल में घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं और पाकिस्तान के कुछ तबकों में भारत के खिलाफ जेहाद जैसे विचारों के भड़काए जाने पर भारत ने चिंता जताई।

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने कश्मीर विवाद से जुड़े मुद्दों और बलूचिस्तान में विद्रोह भड़काने में भारत का कथित रूप से हाथ होने की बात उठाई।

उम्मीद है वार्ता का परिणाम दोनों देशों के बीच आगे की वार्ता की दिशा तय करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+