म.प्र में किसानों को 3 प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन कर्ज
वित्त मंत्री ने बजट में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, उद्योग सहित नगरीय अधोसंरचना, पेयजल और कृषि के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने महंगाई के मद्देनजर खाद्यान्न, दलहन, आटा, दाल, नमक, गुड़, शक्कर, कपड़ा आदि को वेट (वीएटी) से मुक्त रखा है। इसी तरह ऑटोमोबाइल उद्योग को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इन इकाइयों के उपयोग में आने वाले लोहा एवं इस्पात पर वेट दो से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है।
दूसरी ओर घरेलू एवं वाणिज्यिक उपयोग के विद्युत उपकरण, सिनेमेटोग्रॉफिक उपकरण, श्रृंगार एवं प्रसाधन सामग्री, रंगीन टीवी, इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों व उपकरण क्राकरी कटलरी, टॉफी, चॉकलेट तथा आइस जेली, फोटेाकापी मशीन, मार्बल, पेंट आदि पर प्रवेश कर एक से दो प्रतिशत कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications