आर्थिक समीक्षा : तीव्र विकास में आधारभूत संरचनाओं की कमी बड़ी बाधा
लोकसभा में पेश आर्थिक समीक्षा 2009-10 में कहा गया है, "औद्योगिक विकास को बढ़ाने और उसे बनाए रखने के सामने एक सबसे बड़ी बाधा आधारभूत संरचना क्षेत्र के अवरोधों को खत्म करना है।"
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश आर्थिक समीक्षा के मुताबिक वैश्विक आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहे देश के औद्योगिक क्षेत्र ने दिसंबर में 16.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जो पिछले एक दशक में सबसे तेज बढ़ोतरी थी।
इसके अलावा विनिर्मित वस्तु क्षेत्र में शानदार 18.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
समीक्षा के मुताबिक कृषि क्षेत्र में गिरावट के संकेतों के कारण उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्र पर इसके नकारात्मक असर की आशंका व्यक्त की गई थी।
समीक्षा में हालांकि यह भी कहा गया है कि अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। श्रम प्रोत्साहन सेक्टरों को अब भी संकट से उबरना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications